♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की चाहत पीलीभीत में गोमती के तट पर बने फिल्म सिटी

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सोशल साइट पर अभिनेता राजपाल यादव ने की अपील

अपील के माध्यम से पीलीभीत के सौंदर्य का किया गुणगान

 उत्तर प्रदेश में कला का संसार है और पीलीभीत में जंगल, जीव जंतु,नदी, पर्यटन, शांति वातावरण आदि सौंदर्य समाया हुआ है खासतौर से महत्वपूर्ण नदी गोमती का उद्गम स्थल है अपने प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण पीलीभीत के गोमती तट पर बने

[Total_Soft_Poll id=”19″]

फिल्म सिटी इन्हीं शब्दों के साथ अपनी वीडियो को अपलोड कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से फिल्मी अभिनेता राजपाल यादव ने अपील कर अपनी इच्छा जाहिर की। लिंक पर क्लिक कर सुनिये अभिनेता राजपाल यादव जी की अपील-

https://youtu.be/0G2I3iOgjuM

हिमालय पर्वत की प्रमोददायिनी शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में बसे अपने अंक में प्राकृतिक सौंदर्य को समाए हुए जनपद पीलीभीत के नजदीक शाहजहांपुर जनपद के कुंडरा में जन्मे हास्य अभिनेता राजपाल यादव आज अपने शानदार अभिनय के माध्यम से देश विदेश के लोगों पर राज कर रहे हैं अपने फिल्मी दुनिया के कैरियर में लगभग 200 शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। जब उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी निर्माण की बात देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में बनाए जाने की हुई तो उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोशल साइट पर अपनी एक वीडियो अपलोड करते हुए कहा कि कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मेरा जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ है। इसलिए मां का कर्ज कभी भी उतार नहीं सकता और मेरी कर्म भूमि जहां से मुझे देश दुनिया में पहचान मिली महाराष्ट्र (मुंबई ) है और ना ही कर्म भूमि का सौ जन्मों तक कर्ज नहीं उतारा जा सकता है। एक तरफ मां और दूसरी तरफ सिनेमा है। जन्मभूमि से उन्हें सदैव स्नेह रहा। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि जहां हमने जन्म लिया वहां की कीचड़ भरी गलियों में हमने बचपन गुजारा गांव की गलियों से निकलकर आज जो मुकाम हमें मिला है वह प्रकृति की देन है। क्योंकि हमारे यहां प्राकृतिक संपदा परिपूर्ण है और कला संसार के लिए प्राकृतिक वातावरण होना नितांत आवश्यक है ।पीलीभीत जनपद अपने आप में सौंदर्य से परिपूर्ण है यहां माधोटांडा क्षेत्र के जंगल लोगों को अपनी ओर अनायास ही आकर्षित कर लेते हैं। पीलीभीत में महत्वपूर्ण नदी गोमती है। लाइव सुनिये गोमती माता की आरती-

https://youtu.be/QdiyDngLHqk

यहां का प्राकृतिक वातावरण, खूबसूरत जंगल उन में विचरण करते हुए हिरण ,चीतल ,बाघ ,भालू ,हाथी आदि लोगों के मन को भा लेते हैं। लिंक पर क्लिक कर देखिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व में टहलते बाघ-

https://youtu.be/4m8Y2fxB58I

राजपाल यादव ने अपने वीडियो के माध्यम से बताया कि वह सदैव एक ऐसे स्थल की तलाश में मंथन करते रहे जहां शांत वातावरण प्राकृतिक संपदा परिपूर्ण देश के कई प्रदेशों के जंगलों को निहारा। कई प्रदेशों की कला संस्कृति को देखा। जब उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के प्राकृतिक सौंदर्य का मंथन बारीकी से किया तो उन्हें यह केरल , उड़ीसा, पश्चिमी, बंगाल ,गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात आदि की झलक परिपूर्ण नजर आई। खासतौर से जनपद से निकलकर लखनऊ की शान बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण गोमती नदी भी यही है। गोमती के नदी के सौंदर्यकरण कर इसके तट पर फिल्म सिटी का निर्माण हो जाए तो बात ही कुछ और होगी। हम केवल सुझाव दे सकते हैं और एक माली के रूप में जीवन पर्यंत तक सेवा करने के लिए भी तैयार है।

अपील करते हुए राजपाल यादव ने कहा कि हमारी जन्मभूमि उत्तर प्रदेश है। इसका कर्ज मैं कभी उतार नहीं सकता और महाराष्ट्र कर्मभूमि है उसका भी कर्ज नहीं उतार सकता एक तरफ मां तो दूसरी तरफ सिनेमा इन दोनों के बीच लगभग 36 सालों से लोगों को अपनी कला के माध्यम से कभी हंसाया गुदगुदाया तो दोनों के प्रति हमारा आज दायित्व बनता है कि हम कुछ ना कुछ जरूर करें उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बने इसका स्वप्न तो उन्होंने बहुत पहले देखा था कि उत्तर प्रदेश कला का संसार बने और उनकी पत्नी राधा की भी प्रबल इच्छा है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र एवं साउथ इंडिया के जंगलों को देखा पर उन्हें उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के जंगल में वह सब खूबियां मिली जो फिल्म सिटी के लिए पर्याप्त होती हैं जैसे जंगल, जमीन, जल, पर्यटन ,शांति ,जीव ,जंतु पर्यटन नदी आदि बड़े पैमाने पर मौजूद है। उन्होंने पीलीभीत पर बहुत मंथन किया है। उन्होंने कहा कि पीलीभीत की महत्वपूर्ण एवं पवित्र नदी गोमती के तट का सौंदर्यकरण हो जाए और यह फिल्म सिटी बन जाए तो कुछ बात ही और होगी क्योंकि पीलीभीत इको यूनिवर्स है। लिंक पर क्लिक कर देखिये सुनिये क्या क्या है पीलीभीत के जंगलों में-

https://youtu.be/bEhzWyHJQOY

रिपोर्ट-कु.निर्भय सिंह।

संपादक-सतीश मिश्र 9411978000

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image