
जलभराव से खतरे में पड़ी किसानी, सब काम छोड़ काश्तकार उलीच रहे पानी
पीलीभीत। जनपद में गत दिवस हुई बरसात के बाद फसलों में पानी भर गया था। इसके चलते गेहूं, आलू, मटर, सरसों आदि की फसलें खराब होने लगी हैं। काश्तकार बमुश्किल पानी निकाल कर इन्हें बचाने में जुटे हुए हैं। गन्ने की छिलाई आदि जरूरी काम छोड़कर काश्तकार पानी निकाल रहे हैं ताकि फसल खराब ना हो जाए। उप निदेशक कृषि यशराज सिंह ने बताया कि गेहूं में पानी भरने से फसल पीली पड़ सकती है। अन्य फसलों को भी इससे नुकसान होने की संभावना है। उन्होंने खेतों से पानी निकालने की किसानों से अपील की है। देखिए किस तरह खेत से पानी निकाल रहे हैं काश्तकार–
रिपोर्ट शत्रुघ्न पांडे

