
महिलाओं ने नष्ट किया रोपा गया धान, पुलिस ने दर्ज किया क्रास केस
घुंघचाई। धान रोपाई के बाद खेत पर कब्जा करने के लिए आरोपित महिलाओं को लेकर के लगाई गई पौध को नष्ट कर दिया गया। बाद में एक संगठन के माध्यम से पुलिस के सामने जमकर बवाल किया गया। गेट पर पहुंचकर संगठन के लोगों ने बवाल काटा। मामले को लेकर के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी खेमकरन ने सुखदेव से ठेके पर जमीन ली थी जिस पर उसने धान रोपाई कर दी लेकिन दूसरे पक्ष के रामकुमार गोकरन आए दिन खेत को कब्जा करने की नियत से आए दिन विवाद करते रहते हैं। आरोप है कि एक किसान संबंधित संगठन के बहकावे में आकर आरोपितों ने घर की महिलाओं को लेकर रोपित किए गए धान की पौध को नष्ट कर दिया मामले की जानकारी जब काश्तकार को लगी तो उसने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के सामने ही आरोपी पक्ष बवाल करता रहा।
बाद में पुलिस पर दबाव बनाने के लिए एक संगठन के लोग थाने पहुंच गए और विवाद के साथ धरना प्रदर्शन करने का प्रयास किया। मामले को लेकर थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि उपरोक्त लोग विवाद में घिरे हुए हैं। इस मामले में एक संगठन के लोगों से सांठगांठ कर आए दिन नए विवाद बनाते रहते हैं। घटनाक्रम में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि सुखदेव के पास कोर्ट के कागजात हैं और उसका वैधानिक हक बनता है।
रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें